जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 25 हजार से अधिक कश्मीरी शरणार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। इस सीट पर छठे चरण में देशभर की 58 सीटों के साथ 25 मई को मतदान होगा। जम्मू, उधमपुर और दिल्ली एनसीआर में वोट डालने के लिए सभी इंतजाम हो गए हैं। शरणार्थियों के लिए 34 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जम्मू में 29, उधमपुर में एक और दिल्ली एनसीआर में चार केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Site Admin | May 24, 2024 7:59 AM
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर कश्मीरी शरणार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार