जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को डोडा में रैली करेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भी डोडा में एक रैली को संबोधित करने की उम्मीद है, लेकिन उनके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस पार्टी के एक अन्य स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी 13 सितंबर को चरवा कटरा में एक रैली करेंगे, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्टार प्रचारक उमर अब्दुल्ला 12 सितंबर को डोडा जिले में कुछ रैलियों को संबोधित करेंगे।
Site Admin | September 11, 2024 2:00 PM
जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज