July 28, 2024 4:43 PM

printer

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कमलेश कुमार की रिमांड पीटिशन में ईडी ने कई खुलासे किए हैं

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कमलेश कुमार की रिमांड पीटिशन में ईडी ने कई खुलासे किए हैं। ईडी ने कोर्ट को बताया कि 10 और 11 जुलाई को कांके सीओ ऑफिस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का सर्वे किया गया था। इसमें यह बात सामने आई की कांके मौजा की 140 एकड़ जमाबंदी का रिकॉर्ड 21 जून को कांके सीओ ने डिलीट किया था। ईडी ने सारे जमाबंदी को एनआईसी से प्राप्त कर लिया है।

 

ईडी ने कोर्ट को बताया कि कमलेश कांके इलाके में जमीन बिक्री का पहचानकर्ता, गवाह और पावर ऑफ अटार्नीधारक रहा है। दस्तावेजों की स्क्रूटनी में करोड़ों की मनी लाउंड्रिंग की बात सामने आई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला