जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। आज उनकी एसएलपी पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है और इसे निष्पादित कर दिया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इसपर फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रूख किया था, लेकिन इस बीच 29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है, जिसपर 13 मई को फैसला आएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला