September 15, 2024 4:37 PM

printer

जमशेदपुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग ने आज जमशेदपुर समेत रांची, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा समेत आसपास के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। इसे लेकर इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है।

 

उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में 200 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। श्री आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दवाब का क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला