जमशेदपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक के मतदाता और 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग लोगों के लिए घर बैठे मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इन सभी मतदाताओं को फॉर्म 12डी भरना होगा। इसके बाद पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी उन्हें पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे फॉर्म बारह डी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे भरने के बाद आवेदक को जिला कार्यालय में जमा करना होगा। फॉर्म जमा होते ही वैसे मतदाताओं की सूची तैयार कर चुनाव अधिकारियों को नियुक्त कर दिया जाएगा, ताकि 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
Site Admin | April 1, 2024 4:33 PM
जमशेदपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांग लोगों को फॉर्म 12डी की जानकारी दी