जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र से छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री करने के मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि ब्राउन शुगर बिक्री से संबंधित सूचना मिलने पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं छिनतई गिरोह के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Site Admin | April 28, 2024 3:40 PM
जमशेदपुर: छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया