August 21, 2024 9:42 PM

printer

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान के बाद लापता ट्रेनी विमान को खोजने के लिए अब नेवी को बुलाया गया

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान के बाद लापता ट्रेनी विमान को खोजने के लिए अब नेवी को बुलाया गया है। आज दिन भर एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम में विमान की खोजबीन करती रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। दरअसल, डैम का जलस्तर काफी ज्यादा है। इसकी वजह से लापता विमान को ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

गौरतलब है कि कल सुबह सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद ही विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला