भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। वे कल रांची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश अब बदलाव चाह रहा है और अब तक हुआ चुनाव यही इशारा कर रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रांची में प्रदेश कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की असफलताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
Site Admin | May 20, 2024 3:57 PM | jharkhand news
जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया