छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू और छह कांग्रेस पार्षद सहित सैकड़ों लोग आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप तथा विधायक अजय चंद्राकर मौजूद थे।
Site Admin | March 27, 2024 8:18 PM
जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू और छह कांग्रेस पार्षद सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए