छिन्दवाड़ा जिले की विधानसभा सीट अमरवाड़ा में कल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 78.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहाँ 80.00 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं एवं 77.40 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपने मताधिकार का उपयोग किया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि अमरवाड़ा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। अब यहां शनिवार, 13 जुलाई को मतगणना कराई जायेगी। यहां चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह के बीच मुख्य मुकाबला है।
Site Admin | July 11, 2024 4:25 PM
छिन्दवाड़ा जिले की विधानसभा सीट अमरवाड़ा में कल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न