छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी । नामांकन पत्र 21 जून तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को की जायेगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 10 जून को तारीख की घोषणा कर दी है। तभी से इस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
Site Admin | June 14, 2024 7:22 PM | BHOPAL NEWS | MP NEWS | अमरवाड़ा विधानसभा | अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू