भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए आज तारीख की घोषणा कर दी । इसके साथ ही आज से छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि उप चुनाव के लिए 14 जून से नामांकन पत्र भरें जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। 26 जून तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 10 जुलाई को और मतगणना 13 जुलाई को होगी।
Site Admin | June 10, 2024 7:44 PM
छिंदवाड़ाः अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए आज हुई तारीख की घोषणा