छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है, जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक राजा कमलेश शाह और कांग्रेस से धीरन शाह चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में कुल 2 लाख 34 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना 13 जुलाई को होगी।
Site Admin | July 9, 2024 9:23 PM
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा