देश के छह राज्यों के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, केरल की पुत्थूपल्ली, त्रिपुरा की धनपुर तथा बोक्सानगर, पश्चिम बंगाल की धूप गिरी और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर कल मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती इस महीने की आठ तारीख को कराई जाएगी।
News On AIR | September 4, 2023 2:27 PM | विधानसभा-उपचुनाव
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल होगा