July 19, 2024 7:45 PM

printer

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राजेश अग्रवाल को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन माना रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं, बस्तर के आयुक्त श्याम लाल धावड़े को छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के अपर आयुक्त डोमन सिंह को बस्तर का आयुक्त बनाया गया है। इधर, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारर्पोरेशन के प्रबंध संचालक विनीत नंदनवार को मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक के पद से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला