September 22, 2024 7:07 PM

printer

छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों में भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों में भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें राज्य स्तर के नौ और जिला स्तर के दो सौ अट्ठाईस पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती होने से राष्ट्रीय आजीविका मिशन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित एक सौ इकयासी और स्वास्थ्य विभाग में छह सौ पचास पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला