September 26, 2024 10:05 PM

printer

छत्तीसगढ़ सरकार ने न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी की

छत्तीसगढ़ सरकार ने न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी कर दी हैं। श्रम आयुक्त अलरमेल मंगई डी. ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये एक अक्टूबर से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ते का निर्धारण किया है। जारी नई दरों के मुताबिक पैंतालीस अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में हर महीने अड़तालीस रूपये की वृद्धि की गई है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला