छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसकी शिकायत पर विभाग की ओर से एक जांच समिति गठित की थी। बीते सात फरवरी को समिति ने रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर और उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता, तीन उप-अभियंता- अजय प्रधान, प्रदीप पटेल और निखिल जोशी के अलावा लेखापाल जयानंद साहू के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
Site Admin | June 19, 2024 8:21 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच अधिकारियों को निलंबित किया