September 21, 2024 9:40 PM

printer

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के लिए प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में कुल चौसठ दिनों का अवकाश घोषित किया

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के लिए प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में कुल चौसठ दिनों का अवकाश घोषित किया है। दशहरा के अवसर पर सात से बारह अक्टूबर तक कुल छह दिन का अवकाश रहेगा। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर अट्ठाइस अक्टूबर से दो नवंबर तक कुल छह दिन का अवकाश दिया जाएगा। वहीं, शीतकालीन अवकाश तेईस से अट्ठाईस दिसंबर तक घोषित किया गया है। जबकि, ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से पन्द्रह जून दो हजार पच्चीस तक कुल छियालीस दिन का रहेगा। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला