छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा गूंजा। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाया। स्थगन प्रस्ताव की ग्राहृयता पर करीब तीन घंटे तक चर्चा हुई। बाद में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा के वक्तव्य के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राहृय कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बर्हिगमन कर दिया।
Site Admin | July 24, 2024 9:02 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा गूंजा