September 22, 2024 7:22 PM

printer

छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर में होने जा रहे इस स्पोर्ट्स मीट में देशभर से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा लेंगे और इस दौरान ढाई सौ से अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे बीस से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले, उनतीस से इकतीस अगस्त के बीच ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के लिए छत्तीसगढ़ के साढ़े तीन सौ प्रतिभागियों का चयन किया जा चुका है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला