छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी और लगातार बढ़ रहे अपराध का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस भवन गांधी मैदान से निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने महिला थाने के पास रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ ही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे शामिल हुए।
Site Admin | June 20, 2024 7:37 PM | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने का प्रयास किया