छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नामांकन जमा करने की 27 मार्च अंतिम तिथि है। आज भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और हमरराज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र बुरका ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। श्री कश्यप के नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव मौजूद थे। अब तक इस सीट के लिए 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। इस सीट के लिए 19 अपै्रल को वोट डाले जाएंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा।
Site Admin | March 26, 2024 7:25 PM
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नामांकन जमा करने की 27 मार्च अंतिम तिथि है