छत्तीसगढ़ में भिलाई के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले की विवेचना के लिए एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस टीम में अलग-अलग जिलों से महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर की अधिकारी सभी महिलाएं होंगी।
Site Admin | September 4, 2024 7:10 PM
छत्तीसगढ़ में भिलाई के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज