छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका के बनने से हवा में लगातार नमी आ रही है। इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।
इस बीच, राजधानी रायपुर, कबीरधाम और राजनांदगांव सहित कई इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Site Admin | May 22, 2024 7:53 PM
छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है