छत्तीसगढ़ में कल आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ लाख इकतीस हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें दो सौ तीस करोड़ नौ लाख रूपये से अधिक के अवार्ड पारित किए गए। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नेशनल लोक अदालत के तहत राज्य के सभी तेईस जिलों का वर्चुअल माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों और अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद तथा चर्चा की।
वहीं, न्यायाधीश गौतम भादुड़ी ने कोरबा में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य और कोशिश है कि आपसी झगड़े और विवाद में जल्द से जल्द विराम लगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रकरणों को सुलझाने के मामले में छत्तीसगढ़ अन्य कई बड़े राज्यों से आगे हैं।
उधर, कोंडागांव में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार जयसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने न्याय के महत्व और आवश्यकताओं पर अपने विचार भी साझा किए।
Site Admin | July 14, 2024 8:33 PM
छत्तीसगढ़ में कल आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ लाख इकतीस हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया