छत्तीसगढ़ के सभी कोषालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन बिल के अलावा अन्य बिलों को भी अब ई-कोष के माध्यम से ऑनलाईन स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को कोषालय में ऑनलाईन बिल भेजने के लिए डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा भी दी जा रही है। बिलों की मंजूरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन होने से कामकाज आसान होगा। साथ ही बिलों की स्वीकृति तेजी से मिलेगी।
Site Admin | March 22, 2024 7:56 PM
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के बिलों को ई-कोष के माध्यम से ऑनलाईन स्वीकृति दी जाएगी