March 24, 2024 7:19 PM

printer

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व अधर्म, असत्य और अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है। श्री साय ने कामना की, कि होलिका दहन के साथ ही प्रदेश की सारी समस्याएँ भस्म हों और छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुष रंगों से सराबोर हो। इस बीच, मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के टिकैत गंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। वहीं, उन्होंने जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला