September 13, 2024 7:36 PM

printer

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 में राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 में राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 5 संभाग  – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के 980 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में योगा, बाक्सिंग, टेबल टेनिस, जुडो, लॉन टेनिस और साइकिलिंग (ट्रेक) जैसे खेलों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों का वितरण किया। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव भी मौजूद थे। समापन समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बैण्ड की धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट भी किया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला