July 18, 2024 7:05 PM

printer

छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया

छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज नई दिल्ली में पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ये पुरस्कार प्रदान किए। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण-सूडा और प्रदेश के चार नगरीय निकायों  – बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क’ पुरस्कारों के लिए किया गया है।

इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पुरस्कृत नगरीय निकायों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और पीएम स्वनिधि योजना की सफलता में सहायक रहे हैं।  उन्होंने सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, नगरीय निकायों, सहभागी संस्थाओं और बैंक प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला