September 26, 2024 10:05 PM

printer

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने आज जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इन पर पुलिस पार्टी पर  हमला करने, सड़क पर विस्फोटक लगाने और अवरूद्ध करने सहित विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।

इसी जिले में पुलिस ने माओवादियों को सामान की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला