September 17, 2024 7:24 PM

printer

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित सत्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित सत्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठियों को भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव में बीते 15 सितंबर को ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में पांच लोगों की हत्या कर दी थी। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला