छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भीमापुपम गाँव के एक घर में आईईडी ब्लास्ट होने से दो महिलाएं झुलस गई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियांं ने एक ग्रामीण के घर पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस-आईईडी रखी थी, तभी इसमें विस्फोट हो गया। आरोप है कि इस आईईडी को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Site Admin | May 26, 2024 7:53 PM
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भीमापुपम गाँव के एक घर में आईईडी ब्लास्ट होने से दो महिलाएं झुलसीं