छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में आज राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। डॉक्टर राम शंकर कुरील पर भर्ती में घोटाले करने का आरोप था। इस संबंध में बनाई गई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने आज कुलपति को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।
राज्यपाल ने रायपुर संभागायुक्त डॉक्टर संजय अलंग को इस विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉक्टर अलंग ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
Site Admin | May 10, 2024 8:31 PM | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दुर्ग जिले के पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर राम शंकर कुरील को बर्खास्त कर दिया