छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। राजभवन में आज राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाएं, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि देश की सेवा के बाद पूर्व सैनिक और उनका परिवार सम्मान पूर्वक जीवन जी सके। इसलिए इन योजनाओं का संचालन अच्छे से किया जाए।
Site Admin | September 13, 2024 7:37 PM
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए