September 11, 2024 7:28 PM

printer

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। कई नदी-नाले ऊफान पर हैं। निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है। नदियों में बहाव तेज होने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसके कारण बादराटोला, पांडुका, करेठी, केरेगांव, बम्हनी और भाठा गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मटिया मोती और मोंगरा बैराज से पानी छोड़ने के कारण आसरा के आश्रित गांव अड़ाम की बस्तियां डूब गई हैं। करीब पच्चीस परिवारों को यहां से एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सामुदायिक भवन और स्कूलों में ठहराया है।
वहीं, मोहला-मानपुर जिले के गट्टेगहन गांव में स्थित नदी में सालभर पहले बना पुल भारी बारिश के कारण टूट गया है। इसके कारण महाराष्ट्र की सीमा से लगे संबलपुर गांव समेत बुकामरका और सुड़ियाल से सड़क संपर्क टूट गया है।

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला