छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। वे नीदरलैंड में अट्ठारह से इकतीस मई तक आयोजित होने वाली अंडर-ट्वेंटी वन बालिका हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में भारत सहित बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।
गौरतलब है कि बसंतपुर निवासी अनिशा गुरुनानक स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा हैं। अनिशा बीते दो वर्षों से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बंगलुरू सांई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हैं। 

 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला