July 18, 2024 7:02 PM

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आज मुलाकात कर प्रदेश में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों तथा अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल दो सौ बयासी किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। वहीं, उन्होंने    कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की। श्री साय ने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला