September 11, 2024 7:31 PM

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे संरक्षित करने की याद दिलाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने पिता की स्मृति में पौधा भी लगाया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला