छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन दो हजार सैंतालीस पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि राज्य सरकार ने माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और उनके वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
Site Admin | July 18, 2024 7:03 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की