छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज चौदह माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक ये माओवादी उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इन माओवादियों पर विभिन्न माओवादी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
Site Admin | July 29, 2024 7:03 PM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज चौदह माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है