छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा कल 13 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगी। ऐसी मान्यता है कि यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है। इसे विश्व की छठवीं और भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। इस गुफा में भक्ति और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम ठाकुरटोला के पास घने जंगलों के बीच मंडीप खोल गुफा स्थित है। इस गुफा को हर साल अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इस गुफा को देखने छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहुंचते हैं।
Site Admin | May 12, 2024 8:49 PM
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा कल 13 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगी