छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ से आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मंडी बोर्ड के एमडी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री नेताम ने मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए।
Site Admin | June 20, 2024 7:45 PM | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए