July 24, 2024 8:58 PM

printer

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 3 इनामी महिला माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 3 इनामी महिला माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर 5 लाख और दो माओवादियों पर 1-1 लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन महिला माओवादियों में से एक गढ़चिरौली डिवीजन में एरिया कमेटी सदस्य और दूसरी माओवादी टेलर टीम की सदस्य थी।

 

वहीं, तीसरी माओवादी मेढ़की एलओएस सदस्य थी। आत्मसमर्पण करने वाली इन माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला