September 13, 2024 7:40 PM

printer

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष इत्यादि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। अध्ययन दौरे पर साथ गए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री साव न्यूजर्सी में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम में देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं और संसाधनों के बारे में बात की।

 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला