छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज बिलासपुर में राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विजन-दो हजार सैंतालीस‘ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित है।
वहीं, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी में चार नवगठित नगरपालिकाओं में “मोर संगवारी“ योजना का विस्तार किया।