September 22, 2024 6:55 PM

printer

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा कल शनिवार को कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव पहुंचे

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा कल शनिवार को कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक प्रशांत साहू के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उनकी मां को दस लाख रुपए का चेक सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से भ्रम न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक भावना बोहरा और साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला