छत्तीसगढ के बस्तर जिले में आज एक बस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये लोग मतदान की ड्यूटी पर जा रहे थे। तीन लोगों की हालत गंभीर है। दुर्घटना बस्तर जिले के दिलमिल में आज तडके उस समय हुई जब बस चालक एक छोटे वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि दूसरी बटालियन पहले चरण के मतदान की ड्यूटी के बाद दूसरे चरण के मतदान की ड्यूटी पर जा रही थे। बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।
Site Admin | April 21, 2024 6:00 PM
छत्तीसगढ के बस्तर जिले में बस दुर्घटना में नौ पुलिसकर्मी घायल