केन्द्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड और जिला प्रशासन रायपुर की ओर से आज 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों को निर्यात केन्द्र बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में विदेश व्यापार नागपुर के अपर महानिदेशक डॉ.व्ही.श्रमन ने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नागपुर के अंतर्गत वर्तमान में 49 जिले को निर्यात केन्द्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को भी निर्यात केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को ऑनलाइन व्यापार में आसानी हो सकें।
News On AIR | September 25, 2023 8:12 PM | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़: 1 दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन